राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डाडा में कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने किया। मुख्य अतिथि कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के मुख्य फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह ने लोगों को कैंसर के प्रति सही जानकारी व समय पर जांच से इस बीमारी को नियंत्रित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहने और नशे से दूर रहने पर हम इस बीमारी से काफी हद तक बच सकते हैं।
उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी समुदाय के लोगों को कैंसर के लक्ष्ण बताकर उन्हें इसके रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में संस्थान के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति, जनसंवाद एवं स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।


Leave a Reply