सरकार पर्यावरण संकट को गंभीरता से ले और इस पर ठोस कदम उठाए: डॉ अनूप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसके महत्व को बताते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस साल की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित कर और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। सरकार को पर्यारण संकट को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और इस पर ठोस कदम उठाया जाना आवश्यक है।
डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं-कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विश्व ने संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व को देखा है। इसलिए हम सभी को इसके लिए काम करना चाहिए। बेहतर पर्यावरण के लिए सौर/जैव ईंधन को बढ़ावा देना, पानी के इष्टतम उपयोग को बचाना, अधिक पेड़ लगाना, नदियों को जोड़ना, पहाड़ियों की रक्षा करना और प्लास्टिक से बचना आज अति आवश्यक है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रवादी विकास पार्टी लगातार देश में इसके लिए काम कर रही है और उसके कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*