यूपी के 20 जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत अभी 20 जिलों में फिलहाल कोई छूट नहीं दी जाएगी। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया जिलों में कोई छूट नहीं होगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 20 शहर के लोगों को अभी भी कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों में रहना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोर टीम की गहन बैठक के बाद प्रदेश में फिलहाल उन 20 शहरों में कोरोना कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है, जहां पर 600 से अधिक एक्टिव केस अभी भी हैं। इसके साथ ही 55 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन की शर्त के साथ पांच दिन सुबह सात से शाम के सात बजे तक बाजार खोलने की छूट दी गई है।
लखनऊ के साथ 20 अन्य शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन के नए केस रोज आ रहे हैं, साथ ही साथ ब्लैक, व्हाइट तथा यलो फंगल इंफेक्शन भी बढ़ रहा है। प्रदेश के 55 अन्य जिलों में भी बंदिशों के साथ छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक जून से कोरोना कर्फ्यू हटाने की चर्चा के बीच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ कोरोना वायरस तथा ब्लैक फंगस की स्थिति पर समीक्षा के बाद स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। अब लखनऊ के साथ-साथ उन 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण के 600 एक्टिव केस अभी भी हैं। इन 20 जिलों में ब्लैक फंगल इंफेक्शन का कहर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कारण सरकार अभी जरा सी भी राहत देने के पक्ष में नहीं है।

admin
About admin 3406 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*