वैक्सीन और प्लाज्मा के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सरकार द्वारा बार-बार कहने-समझाने के बावजूद लोगों के मन में वैक्सीन और प्लाज्मा डोनेशन करने को लेकर तमाम आशंकाएं हैं। उन सभी को जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्था नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने रविवार को लाइव मीटिंग का आयोजन किया। यह बैठक संस्था के ‘दिल से दिल की बात’ श्रृंखला के तहत वैक्सीन और प्लाज्मा डोनेशन थीम पर आधारित थी।
संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने 17 मई को बताया कि वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों के मन में बैठा डर निकालना है। साथ ही प्लाज्मा डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आम लोगों के मन की सभी शकाओं को दूर करना चाहिए, तभी इस कोरोना महामारी के संकटकाल में हम लोगों की मदद कर पाएंगे। बैठक में संस्था की प्रवक्ता अंशु कुलश्रेष्ठ, संस्थापक डॉ. मोहिता शर्मा ने वैक्सीन से संबधित और एचआरडी ग्रुप के अध्यक्ष हर्षराज द्विवेदी ने प्लाज्मा डोनेशन पर विस्तार से जानकारी दी।
लाइव मीटिंग का संचालन डॉ. अतुल चौधरी ने किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी एवं उपाधयक्ष निशु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में नवरत्न फॉउण्डेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर, ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा, अलोक सिंह, सौरभ त्यागी, सुनीता जेटली, अलका वर्मा, आलोक श्रॉफ, त्रिपाठी नाथ तिवारी, संजय सिंह, सोनू यादव, विनय, ज्योति मालिक, संजना मित्तल आदि मौजूद रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*