आध्यात्मिक जागृति के लिए हिंदू सम्मेलन का किया भव्य आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा स्थित लक्ष्मीबाई बस्ती गामा-2 में आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने के लिए हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदुत्व के मूल्यों, उसकी विशेषताओं एवं वर्तमान समय की चुनौतियों पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। मुख्य अतिथि स्वदेशी ब्रह्मचारी थे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदुत्व की विशेषताओं, वर्तमान चुनौतियों एवं उसके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100, पंच परिवर्तन गौरवशाली वर्षों की पूर्णता तथा हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में जहां उसके ऐतिहासिक योगदान पर विचार प्रकट किए, वहीं आचार्य मनीष ने हिंदुत्व के महत्व एवं उसे समाज के प्रत्येक वर्ग में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समिति का परिचय जी.पी. गोस्वामी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि मुकेश शर्मा ने देशप्रेम एवं हिंदुत्व पर आधारित ओजस्वी काव्य-पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। श्रीमती कांता देवी ने हिंदुत्व अवधारणा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय पाल नागर ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
हिंदू सम्मेलन समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती शर्मा ले किया। इस अवसर पर रूपा गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, एम.पी.एस. तोमर, उत्तम भाटी, ज्ञानेंद्र खारी, जी.पी. गोस्वामी, अधिवक्ता सुशील भाटी, कांता कुमारी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, हर्ष कुमार, बी.एस. राज, राज राजपूत, जितेंद्र गुप्ता, सुशील भाटी, सतीश भाटी, चौधरी विजयपाल नागर, सरला देवी, प्रियंका चौहान, आचार्य मनीष, के.पी. कसाना, पवन नागर, राम कुमार धामा, अभिषेक सिंह, विनिता, प्रीति, अभिषेक मेवाड़ा, संदीप कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थिति रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*