नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर में प्रतिभा विकास केंद्र का शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। वनवासी रक्षा फाउंडेशन ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र की शुरुआत की है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रगति पावर कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक डॉ. आरके यादव ने इस अवसर पर कहा कि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। संस्कार ही एक सशक्त और जिम्मेदार समाज की नींव रखते हैं।
प्रोफेसर विवेक कुमार ने बताया कि वनवासी रक्षा फाउंडेशन निरंतर समाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिभा विकास केंद्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में श्यामबीर भाटी (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए साकीपुर), उप-प्रबंधक नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर, संरक्षक संदीप गोयल, निदेशक कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, भरत (पूर्वी संभाग संयोजक), राजेश बिहारी, श्रीमती संगीता वर्मा (महिला संयोजिका), राजेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष), किसलय कुमार (महामंत्री), प्रोफेसर विवेक कुमार, डॉ. आरती शर्मा, आचार्या भारती भाटी तथा सविता चौधरी उपस्थित रहे। राजेश बिहारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*