राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने दनकौर स्थित ज्ञानदीप इंटर कॉलेज रबूपुरा के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बुधवार को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, प्रेरणा प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतिभाशाली खोज कार्यक्रम (PSET Scholarship Test- 2025) में शामिल 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। बेहतर नतीजे जानकर छात्र-छात्राओं के चेहरे चमक उठे।
बुधवार, 4 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में डालचंद शर्मा मिथलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज रबूपुरा के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के बेहतर भविष्य के मद्देनजर चलाई जा रही पीआईआईटी की शैक्षिक योजनाओं की सराहना करते हुए प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को रोजगारपरक बेहतर शिक्षा देने के मकसद से शुरू की गई खोजी प्रतियोगिता परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर है।
उल्लेखनीय है कि पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाले जरूररतमंद बच्चों को न केवल शिक्षा दे रहा है, बल्कि उनके लिए रोजगार के द्वार भी खोल रहा है। PIIT के सहायक निदेशक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि PSET Scholarship Test के तहत जो बच्चे पास होते हैं, उन्हें PIIT उच्च शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह जागरूक करता है। अगर गरीब घर का कोई बच्चा है तो उसकी पूरी मदद की जाती है। उनके दाखिले में भी अधिक से अधिक छूट प्रदान की जाती है। संस्थान का एक ही मकसद है कि कोई भी विद्यार्थी पैसों के अभाव में शिक्षा और रोजगार से वंचित न रहे। इस अवसर पर पीआईआईटी के प्रोफेसर बबलू रावत, गौरव व विद्यालय स्टाफ और अधिकतर छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply