राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। खुर्जा में वैशाली स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) की जिला इकाई बुलंदशहर की मासिक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने किया। उन्होंने संगठन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए अपना संकल्प एक बार फिर दोहराया। श्री गुप्ता ने कहा, “समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया पूरी तरह से समाज के जरूरतमंदों, वंचितों और गरीबों के प्रति समर्पित है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सरकार की जो भी जन कल्याणकारी नीतियां हैं, उनका लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।” उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार, उसकी सभी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आप हमेशा लोगों को जागरूक करते रहें।
रविवार, 1 फरवरी को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह पर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उपस्थित SKFI के पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक संजीव भारद्वाज ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है कि हमारी टीम सशक्त हो। तभी हम समाज के विकास के विकास को गति दे पाएंगे।
जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने बैठक में बताया कि 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह रविवार, 5 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, कला-संस्कृति, व्यवसाय, उद्यमिता, पत्रकारिता, अस्पताल संचालन, पर्यावरण, रियल एस्टेट, स्कूल संचालन, फैशन, महिला सशक्तिकरण, एनजीओ आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आप स्वयं का या किसी अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभा अथवा संस्था का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। इसके लिए अपनी प्रोफाइल एक फोटो के साथ samajkalyanindia22@gmail.com पर मेल करना आश्वयक है।
जिला सचिव सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास, संरक्षण, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना है। सम्मान मिलने से प्रतिभाएं और अधिक बेहतर कार्य करने को प्रोत्साहित होती हैं। बैठक में उपसचिव हरीश कुमार, सह मीडिया प्रभारी एम.पी. सिंह राणा, उपसचिव सरिता गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी मोहित कौशिक, पत्रकार रजत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply