जितेन्द्र बच्चन (राष्ट्रीय जनमोर्चा)
ग्रेटर नोएडा। अगर आप सिविल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क-3 का प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) एक बेहतरीन संस्थान आपके लिए साबित हो सकता है। नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आप सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE) में डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आदि के लिए यहां प्रवेश ले सकते हैं। पीआईआईटी आपके लिए बहुत अच्छा संस्थान हो सकता है। इस इंस्टीट्यूट की खासियत यह है कि यहाँ आपको अनुभवी शिक्षक, उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियाँ और अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं या मेधावी छात्रों को संस्थान (PIIT) स्कॉलरशिप भी प्रदान करता है।
उल्लेखनीय है कि भविष्य संवारने के लिए सिविल इंजीनियरिंग एक बेहतरीन और सुरक्षित करियर विकल्प माना जाता है। भारत में स्मार्ट सिटी, हाई-स्पीड रेलवे, हाईवे और शहरी विकास (Infrastructure Development) के बढ़ते कार्यों के कारण सिविल इंजीनियरों की मांग लगातार बनी रहती है। सरकारी विभाग हों या निजी संस्थान, एक इंजीनियर की आवश्यकता हमेशा रहती है। इसलिए एक अच्छी नौकरी के लिए सिविल इंजीनियरिंग सदाबहार क्षेत्र माना जाता है। क्योंकि जब तक राष्ट्र का विकास होगा, सिविल इंजीनियर्स की आवश्यकता खत्म नहीं हो सकती। आप शहर-नगर गांव-देहात किसी भी क्षेत्र से आते हैं, आपके सपनों को PIIT ग्रेटर नोएडा साकार कर सकता है।
सिविल इंजीनियर्स के लिए CPWD, PWD, भारतीय रेलवे, NHAI, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और डिफेंस सर्विसेज में करियर के शानदार अवसर होते हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन कंपनियां, रीयल एस्टेट डेवलपर और कंसल्टेंसी फर्मों में काम के हमेशा मौके मितले हैं। आपके सपनों के अनुरूप सैलरी और ग्रोथ बना रहता है। नए सिविल इंजीनियर आमतौर पर 3 से 5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) से शुरुआत करते हैं। जबकि चार-पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले इंजीनियर 70 से लेकर 90 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन प्राप्त करते हैं।
अनुभवी इंजीनियरों को विदेश में भी अवसर मिलते हैं। खासकर दुबई, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में शानदार वेतन पर इनकी मांग है। क्योंकि यह एक क्रेएटिव और चेलेंजिंग कार्य है। आप तो जानते हैं कि पुल, इमारतें, मेट्रो और स्मार्ट सिटी के निर्माण में हमेशा रचनात्मकता का इस्तेमाल होता है। इसलिए कई बार आपको साइट पर नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन करियर के विविधतापूर्ण विकल्प है। सरकारी और निजी संस्थानों में शोध कार्य के अवसर भी होते हैं।
आलकल सिविल इंजीनियर कई बार एआई आधारित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, जो इसे एक आधुनिक और आकर्षक करियर बनाता है। यदि आप रचनात्मक हैं, समस्याओं को सुलझाने में रुचि रखते हैं और देश के निर्माण (Infrastructure) में योगदान देना चाहते हैं, तो सिविल इंजीनियरिंग आपके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बना सकती है। अधिक जानने के लिए PIIT की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
(लेखक समाज चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं।)


Leave a Reply