प्राची उजाला के स्थापना दिवस पर जुटे दिग्गज, नीरज सिंह ने कहा: पत्रकारिता के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘प्राची उजाला’ ने बुधवार को अपना प्रथम स्थापना दिवस बड़े भव्य रूप में मनाया। बतौर मुख्य अतिथि यूथ आईकॉन व बीजेपी नेता नीरज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दुधेश्वर मठ के महंत नारायण गिरी व प्राचीन देवी मंदिर के महंत उपस्थित रहे। नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और ‘प्राची उजाला’ इसे बाखूबी निभा रहा है।
हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही ‘प्राची उजाला’ ने अतिथियों के साथ-साथ कई पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर विधायक अतुल गर्ग, व्यापारी नेता गोपीचंद, बीजेपी के पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही।
दैनिक ‘युग करवट’ के संपादक सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, ‘हिंद आत्मा’ के संपादक अशोक कौशिक, पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, ‘अर्जुन संदेश’ के संपादक बॉबी नागर, मणिकांत, ‘जर्नी ऑफ सक्सैस’ के समाचार संपादक अशोक कुमार शर्मा, ‘मनस्वी वाणी’ के संपादक संदीप सिंघल, ‘वर्तमान हलचल’ के संपादक योगेश कौशिक, दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ संवाददाता संजीव वर्मा और दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मदन पांचाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इनके अलावा ‘विशाल वाणी’ के प्रधान संपादक अजय रावत, दैनिक अथाह से तोषिक कर्दम, शिवम गिरि, मुकेश कर्दम, एबीपी न्यूज से शक्ति सिंह, रोहित सिंह, दीपक तोमर, यादराम के अलावा, वरिष्ठ पत्रकार महमूद अली, प्रदीप वर्मा, सत्ता बंधु के संपादक मुकेश गुप्ता, रिंकू नारायण, किशन स्वरूप व नरेश राजपूत सहित मीडिया की तमाम नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि राज कौशिक ने किया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में मीडिया की स्थिति और पत्रकारिता के सामने पेश आने वाली चुनौतियों पर जोर दिया। उन्होंने न सिर्फ वर्तमान पत्रकारिता के स्वरूप और उसकी खामियों पर रोशनी डाली, बल्कि इन हालातों में भी की जा रही पीक पत्रकारिता की जमकर सराहना की। अखबार के संपादक मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों व गणमान्यों के प्रति आभार व्यक्त कर समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*