राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
पौड़ी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। जब यह दुखद खबर आई तो उस समय गोरखपुर में सीएम योगी भाषण दे रहे थे। मां का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकोश में होगा। मुख्यमंत्री अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर देश-प्रदेश के तमाम राजनीतिक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर घटना को “अत्यंत दुखद और हृदय विदारक” बताया तथा बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा है, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी, सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी और शोक संतप्त पूरे परिवार के साथ हैं।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply