शनाया ने कथक में गाजियाबाद का नाम किया रोशन, SKFI करेगा पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महज नौ वर्षीया शनाया अग्रवाल ने एक बार फिर अपने हुनर से गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। वृंदावन में आयोजित तीन दिवसीय डांस प्रतियोगिता में कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) ने शनाया को नववर्ष के अवसर पर 21 जनवरी को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने की घोषणा की है।
शनाया नौ साल की हैं और सेंट थॉमस स्कूल इंदिरापुरम की छात्रा हैं। इससे पहले भी उन्होंने कत्थक के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वैशाली गाजियाबाद निवासी श्रीमती कविता अग्रवाल और उनके पति निखिल अग्रवाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि वृंदावन शोध संस्थान में तीन दिवसीय 17, 18 और 19 नवंबर को डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कथक जूनियर कैटेगरी में करीब 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से एक शनाया भी रही और उसने यह प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत ली।
उन्होंने बताया कि डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी मंत्री रविकांत गर्ग मौजूद रहे। उनके साथ इस अवसर पर मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा नेत्री श्रीमती बिंदिया जैन तथा म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष मुकेश गौतम भी उपस्थित रहे। सभी ने शनाया की तारीफ की है और अब समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नववर्ष पर पुरस्कृत करने का घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि शनाया ने कत्थक के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसमें स्टेट लेवल की डांस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा नेशनल लेवल में गोल्ड मेडल भी शामिल है। शनाया अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु श्रीमती आदिशी सिंह और माता-पिता तथा सभी अध्यापकों को देती है। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ शनाया अग्रचाल के नृत्य के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*