राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मंगलवार, 22 अक्टूबर की एक अच्छी शाम बीती। मोहन नगर स्थित आई.टी.एस कॉलेज के सभागार में वरिष्ठ कवि विलास सिंह के कविता संग्रह ‘कविता के बहाने’ का लोकार्पण समारोह हुआ। अध्यक्षता प्रख्यात कवि, कथाकार और आलोचक डॉ. गंगा प्रसाद विमल ने की। लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ कवि लीलाधर मंडलोई, मदन कश्यप, प्रोफेसर देवशंकर नवीन और अलका सिन्हा ने विलास सिंह के कविता संग्रह पर अपनी समीक्षात्मक राय ज़ाहिर की। इस अवसर पर पत्रकार व वरिष्ठ गीतकार डॉ. धनंजय सिंह, नामचीन शायर गोविंद गुलशन, सरवर हसन सरवर, चित्रकार व लेखक राजकमल, संगीतकार डॉ. आर. के. भदौरिया, कथाकार सुभाष अखिल, कवि, कथाकार और पत्रकार आलोक यात्री, पर्यावरण सेवी प्रशांत वत्स आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि, कथाकार व अधिवक्ता प्रवीण कुमार ने किया।


Leave a Reply