राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुम्बई। मालाड स्थित ब्रह्मा महेश ग्राउंड में पत्रकार विकास संघ द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर PEN-N-LENS के प्रधान संपादक अमित मिश्रा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डीसीपी अजय कुमार बंसल ने प्रदान किया। श्री मिश्रा ने पत्रकार विकास संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम में मुम्बई के सैकड़ों पत्रकार, साहित्यकार, पुलिस अधिकारी और बॉलीवुड के कई दिग्गज उपस्थित रहे। मुख्य रूप से प्रसिद्ध एक्टर- स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील पाल, पूर्व मंत्री असलम शेख, पूर्व सांसद संजय निरुपम, आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ टी.वी. जर्नलिस्ट सुनील सिंह, रंजीत सिंह श्रीनेत, पीवीएस के सचिव अजय सिंह, अर्जुन काम्बले तथा अशोक यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इन सभी ने वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को बधाई दी है।


Leave a Reply