राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वकील कॉलोनी स्थित सीएसएचपी पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में जानकारी दी गई। खासकर विद्यालय की निदेशक श्रीमती सविता गुप्ता ने बताया कि कैसे सरदार पटेल ने सभी रियासतों को भारतीय ध्वज के नीचे एक किया और अखंड भारत का निर्माण किया।
स्कूल की शैक्षिक प्रमुख श्रीमती तानिया ने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में सरदार पटेल अटल इरादे वाले महापुरुष थे। वे जो ठान लेते थे, उसे पूरा कर के मानते थे। सरदार पटेल एकता में विश्वास करते थे। इससे पहले विद्यार्थियों ने एकता के लिए मार्च निकाला। एक मानव श्रृंखला बनाई और रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। डायरेक्टर श्रीमती सविता गुप्ता ने एकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।


Leave a Reply