तेहरान। ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ईरान मीडिया के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि इस भूकंप में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में रात 2 बजकर 20 बजे आया। भूकंप का केंद्र दो किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई पर था। जबकि अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई है और इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर बताया है। उल्लेखनीय है कि 5 तीव्रता वाले भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है, हालांकि यहां फिलहाल कोई इस दौरान हताहत नहीं हुआ है। वैसे ईरान भूकंप को लेकर एक संवेदनशील क्षेत्र है। यहां औसतन एक दिन में एक भूकंप महसूस किया जाता है। 2003 में 6.6 तीव्रता के भूकंप ने ऐतिहासिक बाम शहर को तबाह कर दिया, जिसमें 26,000 लोग मारे गए थे।


Leave a Reply