राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह को गुजरात और बुलंदशहर से आए समाजसेवियों ने उन्हें पुष्प माला, शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अवसर था संगठन के स्थापना दिवस एवं 8वें राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का। डॉ. सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने इस सम्मान को संगठन के प्रयासों, उसके मूल्यों और उसकी श्रेष्ठ परंपराओं को समर्पित किया है।
डॉ. भरत सिंह ने अपने सम्मान को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की देश में बढ़ती साख और संगठन के अभियान ‘विकसित समाज सशक्त भारत’ की स्वीकार्यता का प्रतीक बताया है। उनका मानना है कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि एसकेएफआई के सैकड़ों सदस्यों का है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज के उस व्यक्ति के भरोसे का प्रतीक है जो अंतिम पायदान पर खड़ा है। साथ ही सामाजिक स्वीकार्यता की यह पगड़ी एसकेएफआई की श्रेष्ठता एवं देश में बढ़ती उसकी साख को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन होने के साथ-साथ भारत वीरांगना अवंतीबाई एजुकेशनल संस्थान गाजियाबाद के भी प्रमुख हैं। गरीब बच्चों को शिक्षित कर उनको रोजगार के काबिल बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। महिला सशक्तिकरण को वे हमेशा बढ़ावा देते रहे हैं।
नॉलेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा में रविवार, 5 अप्रैल को डॉ. सिंह के संस्थान PIIT में ही समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त एवं गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व कुलपति कुमायूं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड एवं चेयरमैन हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश प्रोफेसर (डॉ.) बलवंत सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ समारोह में 9 राज्यों की कुल 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें शौर्य, शिक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा पत्रकारिता, शिक्षा, दिव्यांगता, महिला सशक्तिकरण, जन जागृति, युवा सशक्तिकरण, कानून, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर बी. एस. रावत ने किया। इस अवसर पर पीआईआईटी की पीआईआईटी की प्रमुख अधिकारी श्रीमती मिथलेश सिंह और श्रीमती जागेश सिंह के अलावा राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply