फिल्‍म ‘पागलपंती’ के निर्माता आनंद पंडित ने की जॉन अब्राहम की तारीफ

अमित मिश्रा
मुंबई। पीएम नरेन्द्र मोदी, सत्‍यमेव जयते, बाटला हाउस, बाजार जैसी सफल फिल्‍मों को प्रोड्यूस कर चुके निर्माता आनंद पंडित ने जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा है कि जॉन में मास को इंटरटेन करने में महारत हासिल है। पंडित ने ये बातें फिल्‍म ‘पागलपंतीÓ के रिलीज से पहले कही। फिल्म आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
फिल्म के लिए पैनोरमा स्टूडियो के साथ अधिकार हासिल करने वाले निर्माता आनंद पंडित ने जॉन को लेकर आगे कहा है कि ‘मेरा मानना है कि जॉन के पास जन मनोरंजन के लिए एक जन्मजात प्रतिभा है। इन फिल्मों में उनकी प्रतिभा का सबसे अच्छा उपयोग किया जाता है। उन्होंने हर शॉट में खुद को पछाड़ दिया है। आनंद पंडित इस फिल्‍म से पहले जॉन अब्राहम के साथ दो फिल्में- सत्यमेव जयते और बाटला हाउस में एकसाथ काम कर चुके हैं। दोनों फिल्‍मों ने दर्शकों को प्रभावित किया और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में हिट हुईं।
पागलपंती एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जो पर्यटकों के एक समूह की कहानी के चारों ओर घूमती है। जिसकी यात्रा एक देशभक्ति के मिशन में बदल जाती है। फिल्म अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और टी सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इसमें जॉन अब्राहम के साथ अरशद वारसी, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वसी रौतेला और सौरभ शुक्ला हैं। आनंद पंडित की पिछले साल अपने बैनर आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स तले कुल नौ फिल्में रीलीज हुईं थीं। इनमे टोटल धमाल, सत्यमेव जयते, पीएम नरेंद्र मोदी, बाटला हाउस, बाजार और धारा 375 शामिल हैं। अब वे वह बिग बुल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ दो बड़े प्रोजेक्ट ‘चेहरेÓ का निर्माण भी कर रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*