उभरते स्‍टार गौरव झा की फिल्‍म ‘सईयां है अनाड़ी’ की शूटिंग शुरू

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उभरते सुपर स्‍टार गौरव झा इंडस्‍ट्री के पहले ऐसे यंग अभिनेता हैं, जो बैक टू बैक कई फिल्‍में कर रहे हैं। कई फिल्‍में उन्‍होंने पूरी भी कर ली हैं, तो कई पाइप लाइन में हैं। इनमें से एक फिल्‍म ‘सईयां है अनाड़ी’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई के खूबसूरत लोकेशन पर शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म में उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की एंजेल गर्ल गुंजन पंत हैं और फिल्‍म के निर्देशक नीलाभ तिवारी हैं।
गौरव झा अपने किरदार को लेकर खूब एक्‍साइटेड नजर आए। इस बारे में उन्‍होंने कहा है कि फिल्‍म ‘सईयां है अनाड़ी’ की पटकथा काफी इंटरेस्टिंग है। कहानी रॉमकॉम वाली है और पूरी तरह से कमर्शियल है। उम्‍मीद है कि फिल्‍म जब भी बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होगी, दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे। गौरव झा, निर्देशक नीलाभ तिवारी के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा कि तिवारी के बारे में जितना मुझे पता है, उस हिसाब से वे बेहतरीन डायरेक्‍टर हैं। इस चीज को हम सेट पर फील भी कर रहे हैं। उनके साथ सेट पर सभी सहज हैं, जो किसी भी फिल्‍म की मेकिंग के दौरान बेहद जरूरी है।
उन्‍होंने अपनी को-स्‍टार गुंजन पंत की भी जमकर तारीफ की और कहा कि गुंजन के साथ पहली फिल्‍म कर रहा हूं। फिर भी हमारे कनेक्‍शन अब तक अच्‍छे बन गए हैं और हम सेट पर एक दोस्त की तरह शूटिंग को खूब इंजॉय कर रहे हैं। फि़ल्म ‘सईयां है अनाड़ी’ में गौरव झा और गुंजन पंत के अलावा संजना राज, दीपक सिन्हा, राम मिश्र मुख्य भूमिका में नजऱ आने वाले हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*