राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व विख्यात महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन पंचदिवसीय जयंती उत्सव-2026 का छठा कार्यक्रम देवप्रभा प्रकाशन द्वारा नेहरू नगर में ‘बातें कुंअर की’नाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 कवियों ने काव्य पाठ किया और इन सभी को अंगवस्त्र व मोतियों की माला भेंटकर सम्मानित किया गया।
आमंत्रित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन लिखित साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला है। उनका जो साहित्य अप्रकाशित है, उसे भी प्रकाश में आना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध महाकवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर सभी ने महाकवि कुंअर बेचैन की स्मृतियों को नमन किया। उनके संस्मरण साझा किए और अपने मधुर काव्य पाठ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
काव्य पाठ करने वालों में डॉ. अजय अटल कासगंज, डॉ. विवेकानंद शुक्ल, अतुल कुमार सिंह, मिलन बटोही, अमिताभ मासूम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. तारा गुप्ता, शोभा सचान, अजीत श्रीवास्तव, ज्योति किरन राठौर, डॉ. सुरुचि सैनी, डॉ. सुधीर त्यागी, संजय पांडेय, डॉ. तूलिका सेठ आदि थे। मंच संचालन सुप्रसिद्ध कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया। करीब पांच घंटे चले इस कार्यक्रम के संयोजक अमिताभ मासूम और डॉ. चेतन आनंद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply