समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया 23 को बिलासपुर में 41 प्रतिभाओं को करेगा सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) ने 2026 का अपना सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ अवार्ड की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि रविवार, 23 अगस्त को बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग और एसकेएफआई की हिमाचल प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 9वें ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिनमें देश की कुल 41 हस्तियों को अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार होंगे।

कई प्रदेशों के अध्यक्षों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति :

बुधवार, 19 अगस्त को SKFI की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कश्यप ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि 23 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी प्रदेश व जिले की टीम के सहयोग से पूर्ण हो चुकी है। यह आयोजन भाषा संस्कृति सभागार बिलासपुर में संपन्न होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल और अतिथि के तौर पर जिला भाषा अधिकारी श्रीमती नीलम चंदेल के अलावा संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम स्वरूप भटनागर, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, सारण के जिलध्यक्ष श्री कमल किशोर सहाय और जिला संगठन मंत्री (सारण) श्री ओम प्रकाश सिंह ‘पराशर’ की गारिमामयी उपस्थिति रहेगी।

प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्र गौरव मंच :

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत नगरी बिलासपुर में आयोजित हो रहे 9वें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में देश की 41 प्रतिभाओं को अलग-अलग विधाओं में उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। जिनमें शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति और पत्रकारिता के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देने वाले बीएसएफ के डिप्टी कामांडेंट नीरज शर्मा एवं सेना के कुछ विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल हैं, जिन्हें ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली चयनित हस्तियां :

श्री सुभाष गुप्ता, श्रीमती फूलां चंदेल, डॉ. रविन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती शीला देवी सिंह, श्री विक्रम कुमार कश्यप, श्री नीरज शर्मा, श्री शक्ति चन्द राणा, सुश्री प्रीति शर्मा ‘मधु’, डॉ. पिंकी, श्री परमजीत सिंह कोविद, श्री अशीष कुमार, श्रीमती अनिता भारद्वाज, श्रीमती कमलेश कुमारी, डॉ. प्रकाश चन्द, श्रीमती कमलेश सूद, श्री प्यार चन्द सिप्पी, श्री सुरेन्द्र मिन्हास, श्री सुशील पुण्डीर, श्री देशराज कमल, श्रीमती अन्जना गर्ग, श्रीमती उषा कालिया, श्री गगन कुमार, श्री कमल किशोर सहाय, श्री ओम प्रकाश सिंह ‘पराशर’, श्री बीरबल धीमान, डॉ. वेद प्रभा, श्री रामसिंह राजपुरोहित, श्रीमती कौशल्या गुप्ता, श्री दिनेश टांक, श्री अब्दुल समद राही, डॉ प्रशांत आचार्य, श्री प्रकाश चंद शर्मा, श्री विक्रम कौशल, श्री अकरम खान आदि।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*