गाजियाबाद: मोरटा के आरएल मार्केट परिसर में 25 से होगी भगवतकथा

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। मोरटा क्षेत्र स्थित निलाया चौराहा के निकट आरएल मार्केट परिसर में 25 अक्टूबर से नौ दिवसीय भगवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मार्केट मालिक मुकेश त्यागी के नेतृत्व में आसपास की सोसाइटियों (सेवन सिस्टर्स क्षेत्र) और गाँव के लोगों की एक बैठक की गई। जिसमें कथा व्यास विहारी लाल भी मौजूद थे।
व्यास जी के अनुसार, नौ दिनों में राम जन्म, सीता जन्म, राम-सीता विवाह, वन गमन, हनुमान मिलन आदि कथाओं के साथ ही शिव विवाह के कथा सागर का प्रवचन होगा। बैठक में निलाया ग्रीन्स सोसायटी एओए के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह चौहान, निलाया वरिष्ठ नागरिक मंच के संयोजक सत्येन्द्र प्रकाश, बॉबी शर्मा, महक जीवन के ओम प्रकाश झा, एसपी शर्मा, यतेन्द्र गुप्ता, सीपी तिवारी, मुरारी लाल शर्मा, मुन्ना लाल, क्रिकेट अम्पायर सरदार तथा मोरटा निवासी शिवराज, पंडित महेश शर्मा, राम भूषण, राहुल त्यागी, नरेश त्यागी संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*