राष्ट्रीय जनमोर्चा। ब्यूरो
गौतमबुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने अपराध पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था को बेहतरीन करने के लिए कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नयी व्यवस्था के तहत श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा का DCP, डॉ. प्रवीन रंजन सिंह को सेंट्रल नोएडा का DCP और शैलेंद्र कुमार सिंह को लाइन का DCP नियुक्त किया गया है। जबकि IPS सैयद अली अब्बास को यातायात (DCP) की जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रवीन रंजन सिंह पहले डीसीपी यातायात का कार्यभार संभाल रहे थे। उन्हें डीसीपी सेंट्रल नोएडा बनाया गया है और सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह को डीसीपी लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आगरा कमिश्नरेट से आए IPS सैयद अली अब्बास को DCP यातायात नियुक्त किया गया है। साथ ही ACP स्तर पर भी बदलाव करते हुए राकेश प्रताप सिंह को नोएडा जोन के सर्किल तीन का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संचित शर्मा के पास थी।


Leave a Reply