गाजियाबाद में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती मनाई

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। महाराजा अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। महाराजा अग्रसेन रसोई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के सांसद अतुल गर्ग थे।
ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंघल एवं मुख्य संरक्षक वीके अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज में सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले महाराजा अग्रसेन जी सभी जाति वर्ग के सामान्य सम्राट थे। इस अवसर पर जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, वैश्य समाज के अध्यक्ष गोपीचंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर अंशु वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक गर्ग, चेयरमैन नगर पालिका पिलखुवा विभु बंसल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, राष्ट्रीय लोक दल के रविंद्र चौहान, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह, वीरेंद्र शाश्वत, विवेक रामकुमार तोमर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करणी सेना, सेवाराम त्यागी आदि उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ राजेश कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र मित्तल एवं राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सचिव राजीव सिंघल, ऑडिटर नवीन अग्रवाल, सौरभ गोयल टीनू, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनीष गुप्ता एवं पैनल के ट्रस्टी गण विभु बंसल, सौरभ कंसल, पुनीत गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राकेश मोहन गुप्ता, संदीप गोयल, अंजुल गुप्ता, अरुण कुमार अग्रवाल, दीपक गुप्ता, दीपक अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही सभी ने व्रत का फलहार ग्रहण किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*