राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
पुणे (महाराष्ट्र)। हवेली तालुका के उरुली कंचन के रहने वाले शिवराज साने को उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘स्वर कला एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्वर कला संघ और गोवा सरकार के समाज कल्याण निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह में विधायक गोविंद गौडे, विधायक पेमेंद्र शेत और मशहूर एक्ट्रेस श्रुति पारकर ने प्रदान किया।
आयोजक के अनुसार, ‘स्वर कला एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से उन लोगों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने कला और सामाजिक सेवा के साथ-साथ अपने-अपने प्रोफेशनल क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान दिया है। पुणे में उरूली कंचन के रहने वाले शिवराज साने कहते हैं, “इस उपलब्धि ने उरुली कंचन और हवेली तालुका का मान और बढ़ा दिया है।”
शिवराज साने को अलग-अलग क्षेत्रों के दोस्तों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से लगातार बधाई मिल रही है। उनके काम को मिली यह पहचान निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी। इस मौके पर आयोजक डॉ. बालकृष्ण खरात, मल्टी जूनियर प्रोफेशनल प्राइवेट लिमिटेड (पुणे और लंदन) के संस्थापक व बिजनेस डायरेक्टर फिरोज शेख और करियर गाइड ‘मदेशी’ के अलावा उप-संपादक राहुल खरात, संदीप रास्कर, सरपंच राहुल चाबुकस्वार, रघुनाथराव ढोक, राखी रास्कर, सम्राट बहुत देश जनजागृति सेवाभावी संस्था की अध्यक्ष रेखा शिवराज साने, सुश्री पूजा कोटि, सुरेखा यश बेहरा और मिलिंद सर्वदे उपस्थित रहे।


Leave a Reply