राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नई दिल्ली। मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई द्वारा हंसराज कालेज में मातृभाषा ऑनलाइन संस्थान की हिंदी भाषा को समर्पित समेकित स्वर के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रू मीडिया पत्रिका के मुख्य संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भाषा सारथी सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।
बुधवार, 18 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रमा ने की। समारोह में सारस्वत अतिथि के रूप में भारतीय अनुवाद परिषद, दिल्ली के निदेशक एवं महासचिव प्रो. डॉ. पुरानचंद टंडन तथा मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. डॉ. के.जी. सुरेश उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. कामना मिश्रा ने किया तथा आयोजन की जिम्मेदारी भावना शर्मा ने निभाई।
उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश प्रजापति लंबे समय से पत्रकारिता, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय रहकर हिंदी भाषा के संवर्धन और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। भाषा सारथी सम्मान प्राप्त होने पर उन्होंने संस्थान के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply