राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। शिप्रा सन सिटी, इंदिरापुरम स्थित जॉगर्स पार्क में राष्ट्रीय कायस्थ संघ गाजियाबाद द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करते हुए समाज के सुख-शांति की प्रार्थना की है।
बुधवार, 11 नवंबर की प्रातः 10 बजे से शुरू हुए धार्मिक आयोजन का नेतृत्व राष्ट्रीय कायस्थ संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। सभी ने भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के लिए सुख-समृद्धि, शांति, एकता एवं कल्याण की कामना की।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गाजियाबाद के समस्त कायस्थ परिवारों को एक मंच पर एकत्रित करना तथा समाज में आपसी भाईचारे, एकजुटता व सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर विप्लव कुमार सहित संघ के कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ए. के. वर्मा (संरक्षक), दुष्यंत सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, अजीत कुमार, अनुप वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, उज्ज्वल कुमार, राजीव रंजन, एम. सी. गौड़, आर. के. विकास, राजीव श्रीवास्तव और राजीव अस्थाना प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply