मेवाड़ में धूमधाम से मनाई गई रानी लक्ष्मी बाई जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने विवेकानंद सभागार में अमर बलिदानी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। गुरुवार को आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित सम्भाषण, समूह गान, एकल गान, कविताएं आदि सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें आज जागरूक होने की आवश्यकता है। रानी लक्ष्मी बाई जैसा देश के लिए बलिदान देने का जज्बा मन में पैदा करना होगा। महिला कभी निर्बल नहीं होती, अगर वह ठान ले तो विपरीत परिस्थितियों में भी वह काली और दुर्गा बन जाती है और दुष्टों का संहार करती है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान से सबक लें।
डॉ. गदिया ने कहा कि रानी ल्क्ष्मी बाई चाहतीं तो अंग्रेजों के गुजारे के लिए दिये जाने वाले 60 हजार रुपये के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकती थीं लेकिन अपनी झांसी और अपनी प्रजा के हित के लिए उन्होंने अंग्रेजों के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। उन्होंने मरते दम तक अंग्रेजों से लोहा लिया और उनके हाथ नहीं आईं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देश एवं समाज के लिए मन में मजबूती लाएं और विपरीत परिस्थितियों में भी देश के लिए सचेत रहें।
इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डा. अलका अग्रवाल ने रानी लक्ष्मी बाई के आदर्शों, साहस और वतनभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से कहा कि वे रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से प्रेरणा लें। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*