खुर्जा में बाबा श्री खाटू श्याम की पंचम भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री श्याम संकीर्तन मंडल, खुर्जा के तत्वावधान में बाबा श्री खाटू श्याम की पंचम भव्य निशान यात्रा नगर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा से हुआ। जेवर अड्डा चौराहा, बस स्टैंड, मुंडाखेड़ा चौराहा, नेहरूपुर चुंगी, बुर्ज उस्मान, ककराला, पदम सिंह गेट एवं कॉलेज रोड होते हुए यात्रा का नई बस्ती स्थित लाड़ली दास मंदिर पर समापन हुआ। इस बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरी खुर्जा नगरी बाबा श्री खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
गुरुवार, 19 नवंबर को निशान यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल ने किया। उनके साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष डी.सी. गुप्ता कांटे वाले सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह भव्य तोरण द्वार सजाए गए। सेवा शिविर लगाकर जल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बाबा श्याम के पावन निशान हाथों में लेकर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” एवं “जय श्री श्याम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। इस पावन आयोजन में मंडल के अध्यक्ष पवन भार्गव, सचिव वैभव जैन एवं समस्त कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*