राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेशी लोगों को एमबीबीएस, एमडी और पीएचडी कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों को ठगने के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक वाई-फाई, दो पेन ड्राइव, कई बैंकों की पासबुक और 15,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक (देहात) नीरज सिंह जादौन ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में परवेज, चंद्रशेखर और पुनीत शामिल हैं। ये तीनों पहले इंटरनेशनल जनरल प्रकाशन में नौकरी करते थे। इसके बाद इन बदमाशों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ढगने का धंधा शुरू कर दिया। पहले ये लोग देश-विदेश के लोगों से उनके शोध पत्र अंतराट़ीय जनरल में प्रकाशित कराने के नाम पर रकम ऐठते थे। उसके बाद एक नई वेबसाइट चालू कर अपना धंधा करते। गिरफ्तार आरोपितों में से पुनीत वेबसाइट में अपना प्रोफाइल हाईफाई दिखाता था। उसने अपनी शिक्षा एमबीबीएस,एमडी प्रदर्शित कर रख है। वह खुद को जनरल का एडिटर इन चीफ भी बताता था। मध्य प्रदेश, महाराष्ट़ के विभिन्न मेडिकल और नॉन मेडिकल कालेजों में एडमीशन कराकर डिग्री देने की बात करता था। जांच में यह भी पता चला है कि पुनीत के स्टेट बैंक खाते में 105 बार और यूनियन बैंक के खाते में 127 बार विदेशों से लेनदेन हुआ। तीनों बदमाशों को आज ही अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply