नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 1036 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। सोमवार को एक ही दिन में कोरोना के 179 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि देश में अब तक 10363 मामले सामने आए हैं। महज एक दिन सोमवार को 1011 लोग पॉजिटिव पाए गए। 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई थी। जबकि देशभर में कोरोना से अब तक 339 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुणे में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 4 और लोगों की मौत हो गई है। इन्हें पहले से भी कोई न कोई बीमारी थी। जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में आज अब तक कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 71 मामले जयपुर में और एक मामला झुंझुनू का है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 969 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के अब तक 1036 मरीज ठीक हो गए हैं। महज एक दिन सोमवार को 179 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 10363 मामले सामने आए हैं। सेामवार को 1011 लोग पॉजिटिव पाए गए और देशभर में कोरोना से अब तक कुल 339 लोगों की मौत हो चुकी है।


Leave a Reply