लखनऊ। जानलेसा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण पर अंकुश लगाने की खातिर दिन-रात एक कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना पॉजिटिव के साथ इससे संक्रमित तथा बचे लोगों के लिए हर श्रेणी की तैयारी कर रखी है। शुक्रवार की बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदेश में कहीं पर भी कोई भूखा न रहे। वितरण प्रणाली को लगातार बेहतर करें, जिससे ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीएम कार्यालय, लोकभवन में कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण पर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि लॉकडाउन और इसमें ही हॉटस्पॉट के रेड जोन में इसका बेहद सख्ती से पालन हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हाट स्पॉट बस्तियों में 1648 डोर स्टेप डिलेवरी मिल्क बूथ/मैन ने दूध वितरित किया गया। इन बस्तियों में 317276 राशन कार्डों पर खाद्यान्य वितरण किया गया है। साथ ही प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले एरिया में 2.29 फूड पैकेट्स की डिलीवरी की गई है। हमने हर जगह पर कम्यूनिटी किचन को लेकर हर जिले में पैसा दिया है। यह व्यवस्था बहुत अच्छी चल रही है। इसे आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा अब तो प्रदेश में कम्यूनिटी किचन का मोहल्ले वार सर्वे किया जाना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में इस कठिन दौर में कोई भूखा न रहे। इसके लिए कम्यूनिटी किचन की समीक्षा कर लें। हर व्यक्ति को खाद्यान्न जरूर मिले, कोई भूखा न रहे। अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं भी है तो भी उसे खाद्यान्न मुहैया कराया जाए।


Leave a Reply