अमित मिश्रा
मुंबई। अवंति आट्र्स प्राइवेट लिमिटेड एवं प्राजक्ता फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म ‘ रेड ‘ की घोषणा की गई। इस फि़ल्म के लीड कलाकारों में जानदार अभिनेता और बॉलीवुड की कॉमेडी का वर्तमान किंग कहे जानेवाले कृष्णा अभिषेक और खूबसूरत अभिनेत्री पायल घोष नजर आएंगे। फि़ल्म में शक्ति कपूर, अभिजीत स्वेतचंद्र और काँचन भी विशेष भूमिकाओं में होंगे।
‘ रेड ‘ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर हैं फि़ल्म ‘ बेईमान लव फेम ‘ पूर्व पत्रकार राजीव चौधरी तथा रेखा जगताप। फि़ल्म का निर्देशन करेंगे प्रसिद्ध डायरेक्टर अशोक त्यागी। जगन्नाथ वाघमारे इस फि़ल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फि़ल्म की घोषणा के उपरांत अभिनेत्री पायल घोष का ‘ जन्मदिन ‘ भी सभी कलाकारों व मीडिया के बीच मनाया गया। पायल घोष ने केक कटिंग के उपरांत बातों के दौरान कहा कि ” मेरे लिए दोहरी खुशी वाला ये एक यादगार क्षण और इवेंट है, जिसमें न सिर्फ मेरी फिल्म ‘ रेड ‘ की घोषणा हुई बल्कि मेरा जन्मदिन भी बेहद ऊर्जा व जोश से यहाँ मनाया गया। ईश्वर से इससे ज्यादा और क्या मांगने की जरूरत है।
पायल ने कहा कि ” हमारी फि़ल्म ‘ रेड ‘ की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है। रेड की टीम का हिस्सा बनने पर मैं अत्यधिक उत्साहित हूं। जल्द ही ये म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म पर्दे पर होगी। इसे जल्द देखने की सबकी अभिलाषा है जो शीघ्र पूरी होगी।


Leave a Reply