गिदडबाहा में पवन बंसल आम आदमी पार्टी में शामिल

-संजीव कुमार
श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब)। गिदडबाहा के समाजसेवी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे पवन कुमार बंसल पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार सर्कल इंचार्ज गिदडबाहा मौजूद रहे। उन्होंने पवन बंसल को वार्ड नंबर 4 से नगर कौसिंल चुनाव के लिए आप का उमीदवार घोषित किया है।
पवन कुमार बंसल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जो कहा था, वह नहीं किया। ऐसे में उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मोके पर मौजुद सर्कल इंचार्ज गिदडबाहा मनोज कुमार, दीपक जैन, साहिब सिंह, नेत राम, सुभाष कुमार, एडवोकेट सुरेश कुमार, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे। पवन कुमार बंसल ने सभी के प्रति आभार जताया है। साथ ही कहा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पुरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगे।
सीबरलाइन डालने का कार्य शुरू
एक अन्य समाचार के अनुसार गिदडबाहा के वार्ड नंबर- 19 में लंबे समय से सीवरेज की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए नंबरदार वाली गली से लेकर पंडित संजय शर्मा के घर तक सीवरेज डालने का काम आज शुरू हो गया। इसका उद्घाटन गिदडबाहा के कांग्रेस शहरी प्रधान एवम मार्केट के उप चेयरमैन दीपक गर्ग ने किया। इस मोके पर नरेश कुमार बिट्टू, गुरविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, नवीन कुमार, कोशल गर्ग, हनी गर्ग, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*