राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
नोएडा। आईपीएस जे. रविंद्र गौड़ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के नए पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। वह गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के तीसरे पुलिस आयुक्त बने हैं। इससे पहले वे ट्रेनी आईपीएस और एएसपी के रूप में भी इस जिले में सेवा दे चुके हैं।
शनिवार, 28 नवंबर को 2005 बैच के आईपीएस जे. रविंद्र गौड़ ने सेक्टर 108 स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यभार संभाला, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले श्री गौड़ गाजियाबाद और आगरा कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। गाजियाबाद में उनके कार्यकाल के दौरान एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट घर पहुंचाने, फीडबैक सेल और बीट पुलिसिंग जैसी पहलें चर्चा में रहीं।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply