राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बी.ए. एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐश्वर्या रतरा, अविरल सिंह, खुशी ओझा, नीति राजपूत, यथार्थ मिश्रा, प्रज्ज्वल त्यागी, आशुतोष, प्रशांत कुमार आदि ने भारतीय संविधान के महत्व पर सम्भाषण दिये।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि संविधान के अनुसार नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। संविधान का सम्मान सर्वोपरि है। संविधान की सार्थकता तभी है जब हम अपने कर्तव्यबोध से जुडें। केवल संविधान दिवस एक दिन मना लेने की खानापूर्ति से बचना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. दीक्षा मुंजाल शंकर एवं डॉ. पूजा देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अलका अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। जबकि इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. अटल कुमार ने अतिथियों, संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मानसी पाल एवं अर्शिता राज सिंह ने किया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply