नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों, महिलाओं और दूसरे लोगों से बात हुई, सभी ने कहा कि केस कम हुए हैं लेकिन कड़ाई बरकरार रखने की जरूरत है। इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- ’20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। 26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था। उसके बाद से केस कम होने शुरू हुए। पिछले 2-3 दिनों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 23 फीसदी पर आ गया है। आपने साथ दिया, लॉकडाउन के पीरियड में हेल्थ संसाधन को बेहतर किया। हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई, कई गुना अधिक ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ी। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की वजह से अब ऑक्सिजन की कमी नहीं होगी।’


Leave a Reply