अन्न पात्र इंडिया फ़ाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे राशन और भोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। अन्न पात्र इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य तरुण मानव एवं श्री विजय रामलीला कमेटी पुराना विजय नगर के महामंत्री लेखराज माहौर के सहयोग से पुराना विजय नगर क्षेत्र में 100 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
आचार्य तरुण मानव के अनुसार संस्था के माध्यम से पूरे जिले में जगह- जगह जरूरतमंद गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। नगर में कोई भूखा न रहे, इस आशय से संस्था गरीब-परिवारों को भोजन उपलब्ध करा रही है। लॉकडाउन में अब तक 60,000 भोजन के पैकेट और 1000 राशन के किट वितरित किये गए हैं। लेखराज माहौर ने कहा है कि यदि लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति आती है, तो ऐसे में रामलीला कमेटी गरीब और असहाय लोगों की भोजन और राशन की निरंतर सेवा करती रहेगी।
आज गुरुवार को अन्न पात्र इंडिया फाउंडेशन द्वारा 800 भोजन के पैकेट नया बसअड्डा, विजय नगर , नसीरपुर फाटक के पास झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों, विवेकानंद नगर पुल के नीचे, रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गियों में, रजापुर गाँव में गरीब मजदूर परिवारों को, लाल कुआँ के पास और गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले गरीब- जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया गया। इस कार्य में फ़ाउंडेशन के संस्थापक तरुण मानव गुप्ता, अंकित गुप्ता, पुष्पेंद्र, नितिन बंसल, मंजु शर्मा , अदित्य गुप्ता , राजेंद्र गुप्ता , अनिल और श्री विजय रामलीला कमेटी के महामंत्री लेखराज माहौर एवं सचिव शिव कुमार शिबू, हेमराज माहौर, सुरेश कोरी, ठाकुर शंकर, ठाकुर गौरव, ठाकुर मनोज, बंशीधर पांडे, विक्की लेफ्टी, संजू, संदीप कनोजिया, अनीता सागर, बबीता, कमलेश नेताजी, दिनेश सांवरिया, अंशु शर्मा, रिंकी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*