राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले और उसके बाद तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 65 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। यह सभी कार्रवाई अयोध्या राम मंदिर पर फैसले के खिलाफ और पक्ष में किए गए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई है। इसके अलावा 13 हजार से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई की गई है।


Leave a Reply