आज होगा मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल त्रिदिवसीय फिल्म फेस्ट का समापन

अमित मिश्रा
मुम्बई। फिल्म फेस्टिवल के इस दौर में धीरे धीरे एक और फिल्म महोत्सव अपनी अलग सी पहचान बना रहा है, जिसका नाम है मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट। मशहूर गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता देवाशीष सरगम (राज) इसके संस्थापक हैं। फेस्टिवल का आयोजन अब दूसरे वर्ष किया गया है, जिसका उद्घाटन त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर रह चुके डॉ डी वाई पाटिल के हाथों हाल ही में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा, सिंगर जस्पिंदर नरुला के साथ-साथ बॉलीवुड की अनेकों हस्तियां उपस्थित थीं।
मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट 2019 की जूरी में अनूप जलोटा, ब्राइट के योगेश लखानी, आरजे राहत जाफरी, फिल्मकार सावन कुमार टॉक, सिंगर जस्पिंदर नरुला और पंडित सुभाशित राज शामिल हैं।
देवाशीष सरगम ने यहां भारत और विदेशों के निर्माता निदेशकों को आमंत्रित किया है। मेट्रो मल्टीप्लेक्स स्क्रीनिंग पार्टनर और ब्राइट आउटडोर इसका मीडिया पार्टनर है। इस समारोह में दो दर्जन से अधिक फिल्मों को दिखाया जाएगा और कई फिल्मों को सम्मानित भी किया जाएगा।
अनूप जलोटा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले साल भी हम लोगों ने इस फेस्टिवल का आयोजन किया था, जिसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसमें बहुत से नए और प्रतिभाशाली निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों को कैरियर बनाने का अवसर मिलता है। क्रिएटिव तौर पर उन्हें बेहद हौंसला मिलता है। फिल्मों को अवॉर्ड भी दिया जाता है। इससे इन फिल्मों का एक मार्केट वैल्यू बढ़ता है। जलोटा ने आगे कहा कि यह फिल्मी मेला 17 नवम्बर तक चलेगा। इसमें डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मे दिखाई जाएंंगी। “प्यार तो होना ही था” फेम सिंगर जसपिंद्र नरुला ने कहा कि मैंने फिल्मे देखी है और मैं इन तमाम फिल्मों के सब्जेक्ट और उनकी मेकिंग से अचंभित हूं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*