प्रीतिका बच्चन
गाजियाबाद। कोविड -19 के चलते लॉकडाउन का आज 39वां दिन रहा। इस दौरान कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा लिए गए फैसले से प्रभावित होकर 60 जरूरतमंद परिवारों को गांव वापस जाने के लिए रेल भाड़े में आर्थिक मदद की। साथ ही 30 जरूरमंदा परिवारों को राशन के किट उपलब्ध कराए।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से लॉकडाउन में फंसे ऐसे श्रमिक परिवारों की संभव सहयता करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र भारद्वाज गाजियाबाद के प्रह्लादगढ़ी स्थित निवास स्थान से लगातार जरुरतमंदों को उनके घर-घर जाकर खाना-पानी पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस रसोई के इस अभियान के तहत मंगलवार को भी उन्होंने 1800 गरीब-मजदूरों व जरूरमंदों को खाने का टिफिन वितरित किया था।
कांग्रेस नेता ने ग़ाज़ियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे झंडापुर गांव, खोड़ा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, प्रहलादगढ़ी गांव आदि स्थानों पर जाकर घर-घर जरूरतमंदों को भोजन के टिफिन वितरित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमोर्चा से नरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे कोरोना काल और लॉकडाउन की स्थिति में उस अंतिम व्यक्ति को भी अपनी सेवा प्रदान करें, जिसकी उन्हें परेशानी की सूचना मिलती है।
भारद्वाज के साथ मनोज भारद्वाज, सचिन भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, जितेन्द्र गौड़ धोबी, मुनींद्र सिंह बिल्ला, मोनू पंडित, ब्रह्मदत्त प्रजापति, वासुदेव शर्मा, राहुल शर्मा, देवा भैया, निशांत पंडित, शिवम ठाकुर, शंकर सिंह खोड़ा आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने भी भोजन वितरण में अपना सहयोग दिया है।


Leave a Reply