राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
भुवनेश्वर, 27 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की है कि अगर कोरोना के कारण कार्यरत पत्रकार की मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा की घोषणा की गई थी। लेकिन मीडियाकर्मियों को इससे अछूता रखा गया है। इसके बाद से ही पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग जोर पकड़ रही है। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पिछले दिनों एक पत्र भी लिखा था और केन्द्र सरकार से भी मांग की है। ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने राज्य में पत्रकारों के लिए यह घोषणा कर के एक सरहानीय कदम उठाया है।


Leave a Reply