कोरोना वायरसः चीन में 361 लोगों की मौत, 17200 से अधिक संक्रमित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हुबेई प्रांत में अब तक कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का यह आंकड़ा बढ़कर 361 पहुंच चुका है। स्थानीय स्वास्थ्यआयोग के अनुसार सोमवार तक 17200 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस ने दिसम्बर में सबसे पहले वुहान शहर को चपेट में लिया था। तब से दुनिया के कई देशों में यह वायरस फैल चुका है। चीन के अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण के आधा से ज्यादा मामले मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए हैं। चीन के एक दर्जन से अधिक शहरों में 5.6 करोड़ लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए दुनिया भर के स्वास्थ्य अधिकारी कोशिश कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर चुका है।ऑस्ट्रेलिया,फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के अलावा सात एशियाई देशों में कोरोना वायरस से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत सहित कई देशों ने चीन से अपने नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*