कोरोना वायरस: 24 घंटे में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आए और 195 लोगों की हुई मौत

नई दिल्‍ली। कोरोना से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति में सुधार के लिए मंगलवार को स्‍वास्‍थ्‍य और गृह मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 46, 433 मरीज सामने आ चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना के 3900 से ज्‍यादा केस सामने आए हैं। वहीं 1568 लोगों की मौत हो चुकी है। महज 24 घंटे में देश में 195 लोगों की मौत हुई है।
गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने बताया कि दुकान पर एकसाथ पांच लोग से ज्‍यादा नहीं हो सकेंगे। विवाह में 50 लोग से ज्‍यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। अंतिम संस्‍कार में 20 से ज्‍यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हर किसी को मास्‍क लगाना जरूरी है। सार्वजनिक जगहों पर दो गज की दूरी जरूरी है। दफ्तरों में बड़ी बैठकों को टाला जाए। अभी जो कार्यालय चालू हैं, उन्हें कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रभारी को फेस मास्क और सैनिटाइटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
श्रीवास्तव ने कहा कि शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकृत होना चाहिए। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के 12,727 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में अब तक 46, 433 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*