कोरोना से लड़ाई में सारथी बने निजी समूह

“खाद्यान्न,भोजन, मॉस्क आदि देकर कर रहे सहायताखाद्यान्न,भोजन, मॉस्क आदि देकर कर रहे सहायता”

विवेक श्रीवास्तव

सुलतानपुर। चीन से जन्मे कोरोनावायरस से लड़ाई में जिले के निजी समूह योद्धाओं के सारथी बने हुए हैं। जरूरतमंदों को खाद्यान्न, भोजन, मॉस्क आदि उपलब्ध कराकर निजी समूह और समर्थ व्यक्तियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।
जिले का अंकुरण फाउंडेशन समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध है। डॉ आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में फाउंडेशन की ओर से हर दिन जरूरतमंद एवं भूखे लोगों को भोजन और बचाव के सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शहर की सहेली संस्था वकील दीपांशु निगम की अगुवाई में जरूरतमंदों को पर्याप्त मात्रा में राशन व अन्य सामान उपलब्ध करा रही है। जिले के अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट के विभूति मिश्रा ने सुल्तानपुर और अमेठी में 5000 लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स बांटकर कोरोना से बचाव की नींव पुख्ता की है। शहर से सटे रतनपुर निवासी प्रधान प्रत्याशी आनंद कुमार यादव ने आसपास के 100 गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर इंसानियत की मिसाल पेश की।डीहढग़्गूपुर के प्रधान मुन्नूलाल और उनके प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता स्कूल में क्वारन्टीन किए गए लोगों की देखभाल और खानपान की व्यवस्था कर रहे हैं। जिले के रोटरी क्लब, गोमती मित्र मंडल, घर सुल्तानपुर फाउंडेशन, चित्रांश महासभा एवं अन्य कई संगठन और इससे जुड़े लोग कोरोनावायरस से लड़ाई में मददगार बने हुए हैं। जिससे कोरोना को हराने में लगे हुए योद्धाओं को इनसे पूरा उत्साह और सम्मान मिल रहा है। जिले के लिए अच्छी खबर यह भी है कि यह अब तक कोरोना मुक्त है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*