खैराबाद में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे, ढेमा में 5242 लोगों का किया गया सर्वे

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। जिले के खैैराबाद मोहल्ले में स्थित एक मस्जिद से दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद एरिया को प्रशासन कंटोनमेंट जोन घोषित कर अब सीसीटीवी से गतिविधियों की निगरानी करा रहा है। वही वहीं कोरोना संक्रमित व्यक्ति के गांव ढेमा में अब तक 5242 लोगों का सर्वे  किया जा चुका है। 

खैराबाद एरिया में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही जोन की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कर सतर्कता बढ़ा दी है। खैराबाद मोहल्ले के एक किमी परिधि को सील करके पुलिस की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही इस परिधि में आने वाले क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 50 सीसीटीवी कैमरा लगवाना शुरू कर दिया है।

शहर के डाकखाना, बाधमंडी, शाहगंज, दरियापुर तिराह, पंचरास्ता, गंदानाला, चौक, नेशनल सिनेमा रोड समेत अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी के मुताबिक करीब 30 कैमरे अभी तक लग चुके हैं।इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी मोहल्ले के गलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन व पुलिस संक्रमण रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए प्रथम मरीज के गांव ढेमा मे प्रशासन की 20 टीमों ने गांव के 969 मकानों में रहने वाले 5242 लोगों का सर्वे किया गया है। गांव में 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 1 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए होम कोरनटाइन कर दिया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*