गाजियाबाद के शंभू दयाल पीजी कालेज में मनाया गया संस्थापक दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कालेज का संस्थापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में अंतर्महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महिलाओं के विरुद्ध अपराध के लिए अनुवांशिकी उद्विकास उत्तरदायी है। इसके पक्ष एवं विपक्ष में अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ के उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी थीं। जबकि समारोह की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्य डॉ अंजु गोयल ने की। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक मंडल में डॉ कमलवीर त्यागी, सुश्री शैली सेठी एवं सलामत मियां शामिल रहे। प्रतियोगिता में करीब 20 वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। चल वैजयंती मॉडर्न कालेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद ने जीती। प्रथम पुरस्कार भावना शर्मा, विजया कालेज और द्वितीय पुरस्कार शंभू दयाल कालेज के राहुल कुमार ने जीता। इस अवसर पर कालेज की पत्रिका ‘नवचेतना’ का विमोचन भी किया गया। डॉ शिल्पी जिन्दल, डॉ उर्विजा शर्मा, कु. प्रियंका गंगवार, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ गीता पांडेय, डॉ रीना शर्मा, अनिल चौहान, डॉ वीएस राय, डॉ. कमलेश भारद्वाज, डॉ एनके गर्ग, डॉ छाया त्यागी, श्रीमती निहारिका गर्ग, डॉ गरिमा बंसल, डॉ नीरजा सिंह और डॉ अनुराग शर्मा समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। संचालन डॉ विन्दु कर्णवाल और डॉ नीलम गर्ग ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*