राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। जिला योजना समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गौतमुद्धनगर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 157 करोड़ 82 लाख रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्य योजना पूर्व से ही तैयार कर लें। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद सभी कार्यक्रमों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कराया जाए, ताकि सरकार के इन विकास कार्यक्रमों का जनसामान्य को अधिक से अधिक सीधा लाभ मिल सके।
बजट वर्ष 2020-21 में सर्वाधिक बजट सड़क एवं पुल (लोक निर्माण विभाग) 72 करोड़ 40 लाख दिया गया है। इसके बाद बेसिक शिक्षा में 18 करोड़ 37 लाख, समाज कल्याण विभाग को 15 करोड़ 76 लाख, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य में 11 करोड़ 60 लाख और माध्यमिक शिक्षा में 3 करोड़ 11 लाख, पंचायती राज विभाग में 7 करोड़ 51 लाख दिया गया है। ग्रामीण विकास में 4 करोड़ 93 लाख, दुग्ध विकास में 3 करोड़ 69 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण में 1 करोड़ 56 लाख, पशुपालन में 1 करोड़ 77 लाख, सहकारिता में 2 करोड़ 57 लाख प्रस्तावित किये गये है। इसके अलावा जिला योजनाओं में अन्य विभागों को भी धनराशि प्रस्तावित किया गया।


Leave a Reply