चीनी निर्देशकों स्टीफन लाम और झांग यिमौ के साथ जुड़ेंगे गौरांग दोषी

अमित मिश्रा
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक गौरांग दोषी ग्लोबल कंटेंट आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करने के मिशन पर हैं और अपना लक्ष्य पाने की दिशा में वे तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। हाल ही में अबू धाबी के शाही परिवार के साथ साझेदारी में एक महत्वपूर्ण एसोसिएशन की घोषणा करने के लिए वे शंघाई पहुँचे। यह एसोसिएशन बॉलीवुड, हॉलीवुड, यूरोप और दुनिया को फिल्म, मीडिया, पर्यटन, फैशन और संस्कृति के क्षेत्र में एक साथ लाएगा।
एक्टर जेट ली स्टारर फिल्म शाओलिन टेंपल, कोल्ड वार, लस्ट, हीरो सहित कई बेहद सफल फिल्में बनाने वाले प्रसिद्ध निर्देशक स्टीफन लाम और झांग यिमौ भी इस नए प्रोजेक्ट्स के लिए दोषी के साथ हाथ मिलाएंगे। रील के पीछे तीन मास्टरमाइंड- दोनों देशों की संस्कृतियों, परंपराओं और भावनाओं को समेटने वाली फिल्में बनाने के लिए एकसाथ काम करेंगे। दो दशक के फिल्म निर्माण के अनुभव के दौरान दोषी ने भारतीय फिल्मों के प्रति चीनी दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखा है। 3 इडियट्स और दंगल से लेकर मॉम और अंधाधुन तक हिंदी फिल्मों ने सीमाओं से परे जाकर चीनी दर्शकों को जोड़ा। इन बातों और दर्शकों की पसंद के मद्देनजर दोषी का स्टीफऩ और झांग के साथ जुड़ाव से कहानियों का गहन आदान-प्रदान होगा।
चीन में बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज से संबंधित जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चीन के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज में शुमार वेजी झू के साथ साझेदारी की है जो चीन में बॉलीवुड कंटेंट के डिस्ट्रीब्यूशन को आसान बनाएगा।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*