छठ पूजा महापर्व की तैयारियों की समीक्षा में पहुंचे सांसद वीके सिंह

डीएस राजपूत
गाजियाबाद। हिंडन नदी छठ घाट पर गुरुवार की सुबह 11.30 बजे महापर्व छठ पूजा (मोहननगर) कारसेवा/समीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा और जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे। महाअभियान को सफल बनाने में महानगर नगर निगम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, सिचाई विभाग एवम पुलिस महकम की एहम भूमिका रही। हिंडन नदी नहर के साथ-साथ चिन्हित घाटों की गई तैयारी की समीक्षा भी की गई। बचे हुए कार्यों को सूचीबद्ध किया गया।
प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर सभी तैयारियां को पूर्ण रूप से कर लेने का आश्वासन दिया। सभी घाटों के प्रतिनिधि व कारसेवकों ने थोड़ा असंतोष व्यक्त किया। इस पर प्रशासन ने कहा कि प्रत्येक घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करेगा। सभी अथितियों के साथ आयोजक मंडल एव सभी कारसेवको ने विधिवत कारसेवा की शुरुआत की।आयोजक मंडल से कार्यकारिणी अध्यक्ष-अमन शर्मा, पिन्टू सिंह पार्षद, संजय सिंह पार्षद, संजय शर्मा (भजन गायक), वीरेंद्र कुमार मिश्रा, विनोद अकेला, साधुराम, राजाराम मौर्य, तिलकराम पांडेय, संतोष सिंह, उज्जवला राय, प्रिंस मिश्रा इस मौके पर मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*